इस्लामाबाद: इस्लामाबाद में आत्मघाती बम हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर ६९ हो गई है जबकि घायल लोगों की संख्या १६९ है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। पूरे शहर में आपातकाल घोषित किया गया है, जिसका आदेश इस्लामाबाद पुलिस के आईजी ने दिया है।
प्रधानमंत्री शाहबाज ने एक बयान में कहा, “इस्लामाबाद में मस्जिद के सामने हुए इस हमले पर मैं गहरा शोक व्यक्त करता हूँ। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएँ हैं। घायल लोग शीघ्र स्वस्थ हों।”
इस घटना के बाद पूरे शहर में सुरक्षा सतर्कता बढ़ा दी गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।










