शादी का झांसा देकर १५ वर्षीया किशोरी से दुष्कर्म

IMG-20240920-WA0171

कोलकाता: महानगर में शादी का वादा कर एक किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। घटना गार्डनरिच थाना इलाके की है। अभियुक्त का नाम आमिर हुसैन (२२) है। वह मुर्गी बेचने का काम करता था। जानकारी के अनुसार आमिर का कुछ दिनों पहले किशोरी से परिचय हुआ था। आरोप है कि इस बीच प्रेम जाल में फंसाकर अभियुक्त ने उसका यौन शौषण किया। आरोप है कि अभियुक्त ने शादी का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद ही पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत दर्ज करायी। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

About Author

Advertisement