दार्जिलिंग: पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के भाजपा सांसद हर्षवर्धन श्रिंगला ने कल के दिन संसद में शांति कानून के क्रियान्वयन को लेकर महत्वपूर्ण प्रश्न उठाए।
सांसद ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने विशेष रूप से समयसीमा, संस्थागत तंत्र तथा परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग के लिए भारत की रणनीतिक कानूनी संरचना को सुदृढ़ करने के मुद्दों पर जोर दिया। साथ ही, उत्तर–पूर्व क्षेत्र और पश्चिम बंगाल में वन एवं वृक्ष आच्छादन में हुए परिवर्तन, वनीकरण प्रयासों तथा जवाबदेही और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए उपग्रह-आधारित निगरानी को लेकर भी पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से प्रश्न किए।
सांसद के प्रश्नों का विस्तृत उत्तर देने के लिए कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन तथा प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्य मंत्री जीतेन्द्र सिंह और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के राज्य मंत्री कृतिवर्दन सिंह को उन्होंने हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।









