वॉशिंगटन डीसी मेयर चुनाव में उतरीं रिनी संपत, पहली दक्षिण एशियाई उम्मीदवार

n1a5ska4_rini-sampath_625x300_04_April_26

वॉशिंगटन डीसी: वॉशिंगटन डीसी के मेयर पद के चुनाव में भारतीय मूल की रिनी संपत ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए उम्मीदवार के रूप में एंट्री की है। वह इस पद के लिए चुनाव लड़ने वाली पहली दक्षिण एशियाई उम्मीदवार बन गई हैं।
डेमोक्रेटिक पार्टी से जुड़ी ३१ वर्षीय संपत का चुनाव अभियान ‘बुनियादी चीजों को ठीक करो’ और ‘एक नए डीसी’ के वादे पर आधारित है।
तमिलनाडु के थेनी में जन्मीं संपत सात साल की उम्र में अमेरिका आ गई थीं और पिछले एक दशक से अधिक समय से डीसी में रह रही हैं। उन्होंने खुद को किसी विशेष हित समूह से अलग बताते हुए शहर की मूलभूत समस्याओं को हल करने पर जोर दिया है।
उन्होंने कहा कि उनके पास जीतने का वास्तविक मौका है और सीमित संसाधनों के बावजूद उनका जन-समर्थन बढ़ रहा है।
वॉशिंगटन डीसी में डेमोक्रेटिक पार्टी का दबदबा रहा है और १९७५ के बाद से रिपब्लिकन पार्टी का कोई मेयर नहीं बना है।
संपत ने कहा कि उनकी प्राथमिकताओं में सड़कों की मरम्मत, पोटोमैक नदी में प्रदूषण रोकना, महंगाई कम करना और पुलिस सेवाओं में सुधार शामिल होगा।
प्राइमरी चुनाव १६ जून को और आम चुनाव ३ नवंबर को होने हैं।

About Author

Advertisement