वेस्ट इंडीज ने नेपाल को हराकर सुपर ८ में जगह बनाई

IMG-20260215-WA0100

मुंबई: वेस्ट इंडीज ने अपनी जीत की लय को बरकरार रखते हुए आईसीसी टी२० वर्ल्ड कप के सुपर ८ चरण में स्थान बना लिया है। रविवार को ग्रुप सी के मैच में वेस्ट इंडीज ने नेपाल को ९ विकेट से आराम से हरा दिया। इस जीत के साथ वेस्ट इंडीज ने ३ मैचों में ६ अंक प्राप्त कर ग्रुप में पहले स्थान पर कब्जा किया। वहीं, नेपाल तीनों मैच हारकर पांचवें स्थान पर रहा।
नेपाल ने वानखेड़े स्टेडियम में पहले बैटिंग करते हुए २० ओवर में ८ विकेट खोकर १३३ रन बनाए। इसके बाद वेस्ट इंडीज ने १५.२ ओवर में सिर्फ १ विकेट खोकर १३४ रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। वेस्ट इंडीज के कप्तान शाई होप ने ४४ गेंदों में ६१ रन की नाबाद पारी खेली, वहीं शिमरोन हेटमायर ने ३२ गेंदों में ४६ रन बनाए। नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी ने ४७ गेंदों में ५८ रन की शानदार पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।
वेस्ट इंडीज के गेंदबाज जेसन होल्डर ने २७ रन देकर ४ विकेट लेकर नेपाल के बल्लेबाजों को परेशान किया।

About Author

Advertisement