नई दिल्ली: अमेरिका के विशेष सैन्य दस्ते ने शनिवार तड़के वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को राजधानी काराकास से गिरफ्तार कर न्यूयॉर्क ले जाया। उन पर ड्रग्स तस्करी के आरोप हैं, जिनका मादुरो ने बार-बार खंडन किया है। उन्होंने इसे देश के तेल भंडार पर कब्ज़ा करने का एक बहाना बताया है।
अमेरिका के इस कदम ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को हैरान कर दिया है, और कई देशों ने इसे ‘संयुक्त राष्ट्र चार्टर के खिलाफ’ बताया है। चीन ने मादुरो की तुरंत रिहाई की मांग करते हुए कहा कि अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन किया है और दक्षिण अमेरिकी क्षेत्र में खतरा पैदा किया है।











