वृंदावन में नाव हादसा: यमुना नदी में नाव पलटने से १० श्रद्धालुओं की मौत

69d8f31d5cc24

वृंदावन: उत्तर प्रदेश के वृंदावन में केसी घाट के पास शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक नाव हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी नाव पंटून पुल से टकराकर यमुना नदी में पलट गई, जिसमें १० लोगों की मौत हो गई, जबकि १५ लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों और प्रशासन के अनुसार, नाव में करीब २५ श्रद्धालु सवार थे। हादसे के बाद स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की टीम ने तुरंत बचाव अभियान चलाया और नदी में डूबे लोगों की तलाश की।
बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं का एक बड़ा समूह लुधियाना और मुक्तेश्वर से दर्शन के लिए आया था। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

About Author

Advertisement