नयाँ दिल्ली: ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार ५ फ़रवरी वर्ष का ३६ वाँ दिन है। साल में अभी और ३२९ दिन शेष हैं। (लीप वर्ष में ३३० दिन)।
५ फरवरी महत्त्वपूर्ण घटनाएँ~
६६४ – प्रसिद्ध चीनी बौद्ध भिक्षु ह्वेन त्सांग का निधन हुआ।
१६७९ – जर्मन शासक लियोपोल्ड प्रथम ने फ्रांस के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
१७८३ – इटली के कालाब्रिया में भीषण भूकंप में ३०,००० लोग मारे गये।
१८७० – फिलाडेल्फिया के थियेटर में पहली बार चलचित्र दिखाया गया।
१९०० – अमेरिका और ब्रिटेन के मध्य पनामा नहर समझौते पर हस्ताक्षर।
१९०४ – क्यूबा अमेरिका के कब्जे से मुक्त हुआ।
१९१७ – मैक्सिको ने नया संविधान अंगीकृत किया।
१९२२ – उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के पास चौरी चौरा कस्बे में उग्र भीड़ ने थाने में आग लगा दी जिसमें २२ पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी।
१९२४ – रेडियो समय संकेतक जीएमटी का पहली बार प्रसारण रायल ग्रीनविच से हुआ।
१९३१ – मैक्सिने डनलप पहली ग्लाइडर पायलट बनी।
१९६१ – ब्रिटिश समाचार पत्र संडे टेलीग्राफ के पहले संस्करण का प्रकाशन हुआ।
१९७० – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
१९९४ – सरायेवो के बाजार में नरसंहार हुआ। सरायेवो के मुख्य बाजार में एक मोर्टार बम के फटने से ६८ लोगों की मौत हो गई थी और २०० लोग घायल हुए थे।
२००४ – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने परमाणु प्रौद्योगिकी के ग़लत इस्तेमाल के मामले में परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान को माफी दी।
२००६ – ईरान ने यूरेनियम संवर्धन शुरू किया।
२००७ – भारतीय मूल की सुनीता अंतरिक्ष में सबसे अधिक समय बिताने वाली महिला बनीं।
२००८ -पंजाब में पटियाला की विशेष अदालत ने कंधार विमान अपहरण मामले में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई। केनरा व इलाहाबाद बैंक ने गृह ॠण पर ब्याज दरें ०.४-०.५ प्रतिशता घटायी। पाकिस्तान के विवादास्पद परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान को सरकार ने अपने क़रीबी मित्रों से मिलने की अनुमति दी। आध्यात्मिक गुरु महर्षि महेश योगी का निधन। साठ के दशक में मशहूर रॉक बैंड बीटल्स के सदस्यों के साथ ही वे कई बड़ी हस्तियों के आध्यात्मिक गुरु थे।
२००९ – मायावती ने प्रदेश के पाँच महानगरों लखनऊ, फ़ैज़ाबाद, अयोध्या, कानपुर, बिठूर, इलाहाबाद और मेरठ के विकास के लिए ५०५६ करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। प्रेम जनमेजय को व्यंग्यश्री सम्मान देने की घोषणा की गयी।
२०१० – भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने नीदरलैंड इंटरनेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में ६०० में से ५९६ अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीत लिया।
२०२० – यूक्रेन स्कैंडल मामले में अमेरिकी सीनेट ने डोनाल्ड ट्रम्प पर चल रही महाभियोग की कार्रवाई को निरस्त किया। ट्रम्प पर अमेरिका के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव ने महाभियोग पास किया था।
५ फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति~
१९९० – भुवनेश्वर कुमार – भारतीय तेज गेंदबाज हैं।
१९७० – होरेन सिंह बे – भारतीय राज्य असम से आने वाले राजनीतिज्ञ हैं।
१६३० – हर राय – सिखों के सातवें गुरु का पंजाब के कीरतपुर।
१६३९ – ज़ेबुन्निसा – मुग़ल बादशाह औरंगज़ेब की पुत्री थी।
१९१६ – जानकी वल्लभ शास्त्री – प्रसिद्ध कवि
१९६८ – प्रेम सिंह तमांग – सिक्किम के राजनीतिज्ञों में से एक हैं।
१९७६ – अभिषेक बच्चन – फ़िल्म अभिनेता
१९३२ – शंख घोष – प्रसिद्ध बांग्ला कवि, आलोचक एवं शिक्षाविद थे।
५ फ़रवरी को हुए निधन~
२०१४ – जुथिका रॉय, प्रसिद्ध भजन गायिका।
२०१० – सुजीत कुमार – भोजपुरी और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता थे।
२००८ – महर्षि महेश योगी – प्रसिद्ध भारतीय योगाचार्य थे, जिन्होंने योग को भारत के बाहर भी प्रसिद्धि दिलाई।
६६४ ई. – ह्वेन त्सांग – प्रसिद्ध चीनी बौद्ध भिक्षु थे।
१९२७ – इनायत ख़ान – भारतीय सूफ़ी संत।
५ फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव~
वन अग्नि सुरक्षा दिवस (सप्ताह)।










