विभिन्न क्षेत्रों में १६ पक्की सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ

FB_IMG_1771595041576

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी नगर निगम के चेयरमैन गौतम देव ने बताया कि पश्चिम बंगाल के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की सड़कों के समग्र विकास के उद्देश्य से राज्य की मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी की विशेष पहल पर “पथश्री” परियोजना के अंतर्गत सिलीगुड़ी नगर निगम के ५ वार्डों के विभिन्न इलाकों में १६ पक्की सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया है।


नगर निगम की ओर से सोशल मीडिया पर जारी जानकारी के अनुसार, परियोजना के शुभारंभ के बाद चेयरमैन देव ने कहा कि इस कार्य को तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सड़कों के पूर्ण निर्माण एवं मरम्मत के बाद स्थानीय लोगों को आवागमन में उल्लेखनीय सुविधा मिलेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल के कारण ही यह कार्य संभव हो सका है और इसके लिए उन्होंने उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

About Author

Advertisement