आसनसोल: आसनसोल दक्षिण की भाजपा विधायिका अग्निमित्रा पाल ने पूर्व रेलमंत्री एवं विशिष्ट राजनीतिज्ञ मुकुल राय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
विधायिका पाल ने कहा कि मुकुल के निधन से देश के राजनीतिक क्षेत्र में एक अपूरणीय शून्यता उत्पन्न हुई है। उन्होंने शोकसंतप्त परिवार, सहकर्मियों और असंख्य अनुयायियों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की तथा प्रार्थना की कि ईश्वर उनकी आत्मा को चिर शांति प्रदान करें।










