सिलीगुड़ी/आसनसोल: सिलीगुड़ी के भाजपा विधायक डॉ. शंकर घोष तथा आसनसोल दक्षिण की भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से संयुक्त रूप से उच्च माध्यमिक परीक्षा में शामिल सभी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं सफलता की मंगलकामनाएं दी हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विधायक शंकर घोष ने परमेश्वर से सभी परीक्षार्थियों की सफलता के लिए प्रार्थना की। वहीं, विधायक अग्निमित्रा पाल ने आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बर्नपुर स्थित सुभाष पल्ली विद्यालय में उच्च माध्यमिक परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दीं।










