सिलीगुड़ी: आज सिलीगुड़ी के भाजपा विधायक डॉ. शंकर घोष ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि इस वर्ष की डब्ल्यूबीसीएस(पश्चिम बंगाल प्रशासनिक सेवा परीक्षा) में प्रथम स्थान हासिल करने वाली सिलीगुड़ी के देशबंधु पारा की सृजा नमोशर्मा को सिलीगुड़ी शहर की ओर से हार्दिक बधाई दी गई है।
उल्लेखनीय है कि वह सिलीगुड़ी गर्ल्स हाई स्कूल की पूर्व छात्रा हैं। सृजा की यह शानदार सफलता भविष्य में केवल सिलीगुड़ी ही नहीं, बल्कि राज्य भर की कई युवतियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
डॉ. घोष ने सोशल मीडिया पर आगे कहा कि सृजा पश्चिम बंगाल पुलिस सेवा (डब्ल्यूबीपीएस) में एक सक्षम, ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी के रूप में राज्य की जनता के साथ दृढ़ता से खड़ी रहेंगी। साथ ही सिलीगुड़ी और पूरे राज्य के नागरिक उनकी इस सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं।








