विदेशी खिलाड़ी की हैट्रिक से मछिन्द्र फाइनल में

IMG-20260214-WA0102

बिर्तामोड(नेपाल): विदेशी स्ट्राइकर जोनाथन जोरिल्ला की शानदार हैट्रिक की बदौलत मछिन्द्र फुटबल क्लब ने चार बार के झापा गोल्डकप विजेता त्रिभुवन आर्मी फुटबल क्लब को ४–० से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है।
मछिन्द्र अब खिताब के लिए एपिएफ फुटबल क्लब से भिड़ेगा।
मैच के चौथे मिनट में अयोला हमजात के क्रॉस पर जोरिल्ला ने वन-टच शॉट से टीम को बढ़त दिलाई। २४वें मिनट में हैंडबॉल के कारण मिले पेनाल्टी को भी जोरिल्ला ने गोल में बदलते हुए बढ़त दोगुनी कर दी।
दूसरे हाफ में भी मछिन्द्र का दबदबा कायम रहा। ५२वें मिनट में प्रदीप बुढाथोकी के पास पर जोरिल्ला ने तीसरा गोल कर हैट्रिक पूरी की। अतिरिक्त समय में सब्स्टीट्यूट रेजिन सुब्बा ने व्यक्तिगत प्रयास में एक और गोल दागकर जीत पक्की कर दी।
जोरिल्ला को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ घोषित किया गया। विजेता टीम को १५ लाख और उपविजेता को ७ लाख ५० हजार रुपये पुरस्कार मिलेगा। फाइनल मुकाबला १६ फरवरी खेला जाएगा।

About Author

Advertisement