विदेशी खिलाड़ियों को धमकी के बाद पीएसएल २०२६ संकट में, सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी

IMG-20260323-WA0096

नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग २०२६ शुरू होने से पहले ही विवादों में घिर गई है। विदेशी खिलाड़ियों को मिली धमकियों के बाद टूर्नामेंट की सुरक्षा और आयोजन पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तान में सक्रिय सशस्त्र संगठन जमात-उल-अहरार ने विदेशी खिलाड़ियों को पाकिस्तान न आने की चेतावनी दी है। संगठन ने दावा किया है कि पाकिस्तान में खिलाड़ियों की सुरक्षा की गारंटी नहीं दी जा सकती।
इस धमकी में ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ और न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल जैसे बड़े खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि पीएसएल को सीमित शहरों और खाली स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
वर्तमान स्थिति के चलते सुरक्षा व्यवस्था बड़ी चुनौती बन गई है। इस सीजन में ऑस्ट्रेलिया के एडम जाम्पा, इंग्लैंड के मोईन अली और न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे जैसे कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले हैं।
पीएसएल २०२६ का आगाज २६ मार्च से होने वाला है, लेकिन मौजूदा हालात ने टूर्नामेंट पर अनिश्चितता के बादल खड़े कर दिए हैं।

About Author

Advertisement