लोकसभा में सियासी हंगामा: रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा वार

photocollage_2026313154645496

नई दिल्ली: लोकसभा शुक्रवार दोपहर १२ बजे शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने जोरदार हंगामा किया। केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री रिजिजू ने कांग्रेस और विपक्षी नेता राहुल गांधी पर कड़ा हमला बोला।
रिजिजू ने कहा कि विपक्ष लगातार संसद का कीमती समय बर्बाद कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि संसद परिसर में कांग्रेस के नेता ग्लास और थाली लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं और इसे उन्होंने “नाटक” बताया। रिजिजू ने चेतावनी दी कि कांग्रेस और उसके नेता अपने व्यवहार में सुधार नहीं करेंगे तो जनता उन्हें सजा देगी।
विपक्ष ने एलपीजी गैस की कथित कमी का मुद्दा उठाकर हंगामा किया। कांग्रेस सांसद के. सी. वेणुगोपाल ने कार्यस्थगन प्रस्ताव की मांग की।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्ष से अपील की कि प्रश्नकाल चलने दें और सदन में गतिरोध न उत्पन्न करें। उन्होंने कहा कि अवसर मिलने पर भी विपक्ष चर्चा में भाग नहीं लेता, जो संसदीय मर्यादाओं के खिलाफ है।

About Author

Advertisement