लंदन रैली में हिंसा, २६ पुलिसकर्मी घायल

IMG-20250914-WA0081

लन्डन: ब्रिटेन के लंदन में अति दक्षिणपंथी कार्यकर्ता टॉमी रॉबिन्सन द्वारा आयोजित रैली हिंसक बन गई। रैली में लगभग डेढ़ लाख लोग शामिल हुए।
पुलिस के अनुसार ‘यूनाइट द किंगडम’ नामक इस रैली में कुछ लोगों ने पुलिस पर बोतलें और अन्य वस्तुएं फेंकी, जिससे २६ पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसमें से चार की स्थिति गंभीर बताई गई है।
रैली के खिलाफ ʻस्टैंड अप टू रेसिज्मʼ ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें लगभग ५,००० लोग शामिल थे।
अब तक विभिन्न अपराधों में २५ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने हिंसा को पूर्ण रूप से अस्वीकार्य बताया।
रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी। समर्थकों को हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसके दौरान झड़प हुई।
टॉमी रॉबिन्सन का असली नाम स्टीफन याक्सली–लेनन है। उन्होंने जनसभाओं में नेताओं की आलोचना की और दावा किया कि ब्रिटिश अदालतें स्थानीय समुदाय की तुलना में अवैध प्रवासियों के अधिकार को प्राथमिकता देती हैं।
गत माह, पुनरावेदन अदालत ने एसेक्स के द बेल होटल में शरणार्थियों को आवास देने पर लगाए गए प्रतिबंध को पलट दिया था।

About Author

Advertisement