मुम्बई: नेपाल की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने रविवार को आईसीसी टी-२० विश्व कप के पहले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ रोमांचक मुकाबला खेलते हुए ४ रन से हार का सामना किया। वानखाड़े क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए २० ओवर में १८४ रन बनाए, जबकि नेपाल ने निर्धारित २० ओवर में ६ विकेट खोकर १८० रन बनाए।
नेपाल के लिए दीपेंद्र सिंह ऐरी ने सर्वाधिक ४४ रन बनाए। इसके अलावा, लोकेश बम और रोहित कुरमा पौडेल ने ३९-३९ रन का योगदान किया। इंग्लैंड के लिए लिम डसन ने दो विकेट लिए।
इंग्लैंड के बल्लेबाजों में जेकब वेथेल और कप्तान हैरी बेकर ने अर्धशतक बनाये। जेकब वेथेल ने ३५ गेंदों पर ५५ रन बनाए, जबकि हैरी बेकर ने ३२ गेंदों में ५३ रन बनाये।

नेपाल की गेंदबाजी में दीपेंद्र सिंह ऐरी और नंदन यादव ने दो-दो विकेट लिए, जबकि शेर मल्ल और संदीप लामिछाने ने एक-एक विकेट लिया।










