रूबियो का दावा: ट्रंप ने भारत-पाक जैसे मुश्किल शांति समझौते कराए, विदेश नीति को दिया नया रूप

marco-rubio-1

वॉशिंगटन डी. सी.: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने “भारत-पाकिस्तान जैसे बेहद चुनौतीपूर्ण” शांति समझौतों समेत कई अहम कूटनीतिक सफलताएं हासिल की हैं। व्हाइट हाउस में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में रूबियो ने कहा कि कई दशकों में पहली बार ऐसा देखने को मिला है कि विदेश नीति का उद्देश्य अमेरिका को “सुरक्षित, मजबूत और अधिक समृद्ध” बनाना रहा है।
रूबियो ने कहा कि ट्रंप को देश की विदेश नीति को “नया रूप देने” के लिए विशेष श्रेय मिलना चाहिए।
उन्होंने कहा, “मैं बाकी समझौतों का जिक्र नहीं करूंगा, लेकिन भारत-पाकिस्तान या कंबोडिया-थाईलैंड जैसे कठिन मामलों में जो प्रगति हुई है, वह उल्लेखनीय है।”
इससे पहले बैठक में स्वयं ट्रंप ने भी दावा किया कि उन्होंने भारत-पाक विवाद सहित कई वैश्विक मुद्दों को सुलझाया है।
ट्रंप ने कहा कि उन्होंने “आठ युद्ध रुकवाए” हैं और हर एक के लिए उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए। रूस-यूक्रेन युद्ध का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, “हमने आठ युद्ध रोके… अब हम एक और रोकने वाले हैं। यही मेरी सोच है, यही मेरी उम्मीद है।”

About Author

Advertisement