राहुल गांधी का दावा: भारत-अमेरिका व्यापार समझौता दबाव में मंजूर

rahul-ptijpg_1771947052035

भोपाल: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते को दबाव में मंजूरी दी। गांधी ने कहा कि अमेरिका में चल रहे आपराधिक मुकदमे और एपस्टीन फाइल्स की धमकियों के कारण प्रधानमंत्री को यह निर्णय लेना पड़ा।
कांग्रेस नेता ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ‘कम्प्रोमाइज्ड’ हैं। यह डील किसान के दिल में तीर है।” उन्होंने सवाल उठाया कि समझौता चार महीने से रुका था, लेकिन अचानक इसे क्यों मंजूरी दी गई।
राहुल गांधी ने दावा किया कि अमेरिका का वास्तविक लक्ष्य उद्योगपति गौतम अदाणी नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम एपस्टीन फाइल्स में शामिल किया गया ताकि मोदी को दबाया जा सके।
गांधी ने प्रधानमंत्री को चुनौती दी कि अगर उनमें दम है तो इस समझौते को रद्द करके दिखाएँ। उन्होंने कहा कि यह मंजूरी बिना कैबिनेट की सलाह के दी गई।

About Author

Advertisement