गंगटोक: सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने पावन काग्येद नृत्य के अवसर पर राज्य के समस्त नागरिकों, विशेष रूप से भोटिया और लेप्चा समुदाय को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा, “सिक्किम के सभी नागरिकों को, विशेषकर भोटिया और लेप्चा समुदाय को, काग्येद नृत्य के पावन अवसर पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व नकारात्मक शक्तियों के विनाश का प्रतीक है तथा आगामी नए वर्ष के लिए सुख, शांति और समृद्धि का संदेश देता है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह पर्व सभी के जीवन में सौहार्द और आनंद का संचार करेगा।”
राज्यपाल ने एक-दूसरे की संस्कृति में सहभागी बनते हुए ‘विविधता में एकता’ की भावना को और सुदृढ़ करने का आह्वान किया।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि वह हम सभी को हर प्रकार की नकारात्मकताओं से सुरक्षित रखें तथा सभी को उत्तम स्वास्थ्य और सौभाग्य प्रदान करें।










