रंगीत नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

dead-body

गंगटोक: जोरथांग थाना क्षेत्र के अंतर्गत रंगीत नदी से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है, इसलिए शव को नामची जिला अस्पताल में बहत्तर घंटे के लिए सुरक्षित रखा गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, माझीगांव क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने बुधवार को रंगीत नदी में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ देखा और पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने जांच की तो पाया कि शव एक पुरुष का है और आंशिक रूप से सड़ा हुआ था। नदी से शव निकालकर उसे नामची जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
मृत व्यक्ति की पहचान और मृत्यु के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। शव को जिला अस्पताल में बहत्तर घंटे तक रखा जाएगा। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About Author

Advertisement