कोलकाता: व्यावसायिक वृद्धि – ३१.१२.२०२५ तक बैंक का कुल कारोबार ५,५३,६८० करोड़ रुपये पर पहुँच गया, जो वार्षिक आधार पर १३.२५ प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। इसमें कुल अग्रिम (ऋण) वार्षिक आधार पर १६.७४ प्रतिशत बढ़कर २,४३,५९४ करोड़ रुपये हो गया, जबकि कुल जमा राशि १०.६४ प्रतिशत बढ़कर ३,१९,०८६ करोड़ रुपये हो गई।
सीएएसए वृद्धि — ३१.१२.२०२५ तक कुल सीएएसए १,१२,०८३ करोड़ रुपये हो गया, जो वार्षिक आधार पर ११.४९ प्रतिशत की वृद्धि है। सीएएसए अनुपात ४४ बेसिस पॉइंट बढ़कर ३८.४१ प्रतिशत हो गया।
लाभप्रदता की स्थिति – ३१.१२.२०२५ को समाप्त तिमाही में शुद्ध लाभ ७३९ करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के ६३९ करोड़ रुपये की तुलना में १५.६५ प्रतिशत अधिक है। इसी तिमाही में परिचालन लाभ १,६८० करोड़ रुपये रहा, जो वार्षिक आधार पर 5.93 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।
३१.१२.२०२५ को समाप्त तिमाही के लिए शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) — वैश्विक स्तर पर ३.०८ प्रतिशत और घरेलू एनआईएम ३.२७ प्रतिशत रहा।
आरएएम क्षेत्र (खुदरा, कृषि और एमएसएमई) में प्रगति — बैंक का आरएएम सेगमेंट २५.८६ प्रतिशत बढ़कर १,४३९१९ करोड़ रुपये हो गया, जो वार्षिक आधार पर २८.१८प्रतिशत की वृद्धि है। खुदरा क्षेत्र में वार्षिक वृद्धि २४.६९ प्रतिशत तथा एमएसएमई में २३.५६ प्रतिशत रही।
एनपीए में सुधार — ३१.१२.२०२५ तक सकल एनपीए वार्षिक आधार पर ५० बेसिस पॉइंट घटकर २.४१ प्रतिशत हो गया। इसी तरह शुद्ध एनपीए २७ बेसिस पॉइंट घटकर ०.३६ प्रतिशत पर आ गया।
पूँजी पर्याप्तता अनुपात — ३१.१२.२०२५ तक पूँजी पर्याप्तता अनुपात १७.४३ प्रतिशत रहा, जिसमें टियर–१ पूँजी अनुपात १५.४१ प्रतिशत था।
ऋण–जमा अनुपात — ३१.१२.२०२५ को यह ७८.५६ प्रतिशत था, जबकि ३१.१२.२०२४ को यह ७४.४५ प्रतिशत था।
त्रैमासिक लाभ (दिसंबर २०२५ में समाप्त तिमाही)
परिचालन लाभ: १,६८० करोड़ रुपये (वार्षिक वृद्धि ५.९३%)
शुद्ध लाभ: ७३९ करोड़ रुपये (वार्षिक वृद्धि १५.६५%)
शुद्ध ब्याज आय: २६४६ करोड़ रुपये (वार्षिक वृद्धि ११.२७%)
निधि लागत: ४.४८% (२७ बेसिस पॉइंट वृद्धि)
अग्रिम पर प्रतिफल: ८.०६%
व्यय–आय अनुपात: ५२.२०% (३३० बेसिस पॉइंट वृद्धि)
परिसंपत्ति पर प्रतिफल (आरओए): ०.८३%
शुल्क-आधारित आय: ४३० करोड़ रुपये (वार्षिक वृद्धि २९.९१%)
नौ माह का लाभ (३१ दिसंबर २०२५ तक)
परिचालन लाभ: ४,८५६ करोड़ रुपये (वार्षिक वृद्धि ११.९२%)
शुद्ध लाभ: १,९६७ करोड़ रुपये (वार्षिक वृद्धि ९.७०%)
परिसंपत्ति पर प्रतिफल ( आरओए): ०.७५%
शुल्क-आधारित आय: १,२१६ करोड़ रुपये (वार्षिक वृद्धि २२.४६%)
परिसंपत्ति एवं देयताएँ (३१ दिसंबर २०२५)
कुल कारोबार: ५,५३,६८० करोड़ रुपये (वार्षिक वृद्धि १३.२५%)
कुल जमा: ३,१०,०८६ करोड़ रुपये (वार्षिक वृद्धि १०.६४%)
कुल अग्रिम: २,४३,५९४ करोड़ रुपये (वार्षिक वृद्धि १६.७४%)
परिसंपत्ति गुणवत्ता~
सकल एनपीए: २.४१% (५० बेसिस पॉइंट सुधार)
शुद्ध एनपीए: ०.३६% (२७ बेसिस पॉइंट सुधार)
प्रोविजन कवरेज अनुपात ( पीसीआर): ९७.३२%
वास्तविक पीसीआर: ८५.४७%
स्लिपेज अनुपात: ०.८५%
परिचालन दक्षता~
प्रति कर्मचारी कारोबार: २६.१२ करोड़ रुपये।
प्रति शाखा कारोबार: १६६.३२ करोड़ रुपये।
शाखा नेटवर्क~
कुल शाखाएँ: ३,३२७
विदेश में २ शाखाएँ (हांगकांग और सिंगापुर),ईरान में १ प्रतिनिधि कार्यालय।
६१.२५% घरेलू शाखाएँ ग्रामीण एवं अर्ध–शहरी क्षेत्रों में स्थित।









