‘महाभारत’ होगी आमिर खान की आखिरी फिल्म

IMG-20250602-WA0369

मुंबई: आमिर खान लंबे समय के बाद फिल्मों में वापसी कर रहे हैं। ‘लाल सिंह चड्ढा’ के फ्लॉप होने के बाद अब फैंस उन्हें देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। अब जल्द ही उनकी ‘सितारे जमीन पर’ आने वाली है। जिसका ट्रेलर कुछ समय पहले ही रिलीज हुआ था, जिसे फैंस ने खूब प्यार दिया। दरअसल, वे कई अपकमिंग फिल्मों पर काम कर रहे हैं। उनका एक ड्रीम प्रोजेक्ट भी है- महाभारत। जिसके बारे में उन्होंने अपडेट दिया है। साथ ही जानिए उन्होंने लेटेस्ट फिल्म के बारे में क्या कहा है। हाल ही में राज शमनी को दिए इंटरव्यू में आमिर खान ने कई विषयों पर बात की है। जहां उन्होंने अपनी लव लाइफ, फिल्मों और अपनी आखिरी फिल्म के बारे में हैरान करने वाली बातें बताई हैं। क्या महाभारत उनकी आखिरी फिल्म है? उन्होंने खुद ही सारी सच्चाई बता दी है।
हाल ही में आमिर खान से उनकी आखिरी फिल्म के बारे में पूछा गया। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘मेरा सपना महाभारत बनाना है और ‘सितारे जमीन पर’ की रिलीज के बाद मैं इस पर काम करना शुरू कर दूंगा। अब मैं २० जून के बाद महाभारत पर काम करना शुरू करूंगा। मुझे लगता है कि ये एक जॉब है, ये एक प्रोजेक्ट है, जिसके बाद मुझे ऐसा लग सकता है कि इसके बाद मैं कुछ नहीं कर सकता। क्योंकि वो मटेरियल ही ऐसा है।’ वो आगे कहते हैं, ‘वो प्रोजेक्ट ऐसा है जो बहुत बड़ा है, उसका एक पैमाना है, उसकी एक भावना है। दुनिया की हर चीज, आपको महाभारत में मिलेगी। तो जब मैं पूछता हूं कि आखिरी चीज क्या होगी, तो सब कहते हैं, मैं काम करते हुए मरना चाहता हूं, हम सब यही चाहते हैं। लेकिन एक चीज है, मुझे लगता है कि इसे करने के बाद मुझे ऐसा लगना चाहिए कि मुझे कुछ नहीं करना है।’
‘सितारे जमीन पर’ के अलावा वो सनी देओल की फिल्म में काम कर रहे हैं। ‘लाहौर १९४७’ में उनके कैमियो की खबर है। हाल ही में खबर आई थी कि अल्लू अर्जुन उनकी फिल्म महाभारत में काम करने आएंगे। ये अफवाह इन दोनों की एक तस्वीर सामने आने के बाद उड़ी थी। हालांकि महाभारत के बाद एक्टर ने सोचा था कि अगर उन्हें और फिल्में नहीं करनी हैं, तो वो छोड़ देंगे। जिसका इशारा उन्होंने खुद किया है। कहा जा रहा है कि वह इस फिल्म में भगवान कृष्ण की भूमिका निभाएंगे।

About Author

Advertisement