मंगल ग्रह पर मिले डायनासोर के अंडे

dinosaur-eggs-on-mars

नयाँ दिल्ली: मंगल ग्रह हमेशा अपने रहस्यों से वैज्ञानिकों को हैरान करता रहता है। इस बार भी ऐसा ही हुआ है। नासा के क्यूरियोसिटी रोवर को मंगल ग्रह पर डायनासोर के अंडे वाले निशान मिले हैं। दरअसल, ये निशान वहां की चट्टानों पर हैं। चट्टानें डायनासोर के अंडे जैसी दिखती हैं। क्यूरियोसिटी रोवर की इस खोज ने वैज्ञानिकों की जिज्ञासा बढ़ा दी है।
यह खोज माउंट शार्प की ढलानों पर गेडिज वैलिस रिज के ‘द बॉक्सवर्क्स’ (द बॉक्सवर्क्स) नामक इलाके में हुई है। मंगल की इन चट्टानों में नसों जैसी दरारें और लकीरें हैं, जो इस ग्रह की अतीत की याद दिलाती है, जब यहां पर कभी नदियां और झीलें बहती थीं। इनकी परतदार संरचना और उभरी हुई आकृतियां यह संकेत देती हैं कि यहां कभी नमी थी, जो धीरे-धीरे सूख गई।

About Author

Advertisement