कोलकाता: भारत की प्रमुख रिटेल ज्वेलरी चेन सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स को आईएजीईएस (इण्डियन एशोसिएसन फर गोल्ड एक्सीलेन्स एण्ड स्टान्डर्ड्स) की मान्यता प्राप्त हुई है। यह मान्यता नैतिक, निष्पक्ष और पारदर्शी व्यावसायिक प्रथाओं के माध्यम से ग्राहकों का विश्वास और भरोसा अर्जित करने की सेनको की प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि करती है।
सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स भारतीय ज्वेलरी रिटेल सेक्टर का एक अत्यंत प्रतिष्ठित नाम है। देशभर में इसके १०० से अधिक स्टोर्स हैं और सोना, हीरा, प्लैटिनम तथा चांदी के आभूषणों के क्षेत्र में आठ दशकों से अधिक समय से विश्वास और उत्कृष्ट कारीगरी की परंपरा रही है।
इंडियन एसोसिएशन फॉर गोल्ड एक्सीलेंस एंड स्टैंडर्ड्स (आईएजईएस) भारतीय स्वर्ण उद्योग द्वारा और उसके लिए स्थापित एक स्व-नियामक संस्था (एसआरओ) है, जो कड़े आचार संहिता के माध्यम से रिटेल विक्रेताओं, निर्माताओं, रिफाइनरियों, बुलियन व्यापारियों सहित पूरे स्वर्ण मूल्य शृंखला में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करती है। यह ढांचा उद्योग के हर चरण में जिम्मेदार, ईमानदार और ग्राहक-केंद्रित प्रथाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।
सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स के एमडी एवं सीईओ शुभंकर सेन ने कहा, “जब भारतीय स्वर्ण क्षेत्र और अधिक औपचारिकता की ओर बढ़ रहा है, तब आईएजईएस जैसी मान्यताएं ग्राहकों के विश्वास को मजबूत करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। बीआईएस और रिस्पॉन्सिबल ज्वेलरी काउंसिल (आरजेसी) जैसे वैश्विक और राष्ट्रीय मानकों के साथ सेनको का लंबे समय से जुड़ाव हमें आईएजईएस की मान्यता प्राप्त करने में सहायक रहा है। १०० से अधिक स्टोर्स में मिली यह मान्यता इस बात का प्रमाण है कि हम ईमानदारी और सही नियमों के अनुरूप व्यवसाय करने में विश्वास रखते हैं। यह उपलब्धि पूरे उद्योग को अधिक पारदर्शी और उन्नत बनाने की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।
आईएजईएस की आचार संहिता में कच्चे माल की सोर्सिंग, रिफाइनिंग, हॉलमार्किंग, पारदर्शी मूल्य निर्धारण प्रणाली से लेकर स्टोर-स्तरीय संचालन तक व्यवसाय के प्रत्येक चरण को शामिल किया गया है, जिनका मूल्यांकन एक स्वतंत्र तृतीय-पक्ष मूल्यांकनकर्ता द्वारा किया जाता है। आईएजईएस प्रमाणन ग्राहकों को उनके रिटेलर की ईमानदारी, पारदर्शिता और जिम्मेदाराना व्यवहार का आश्वासन देता है, और विस्तृत मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही यह मान्यता प्रदान की जाती है।
आईएजईएस के सीईओ कौशलेंद्र सिन्हा ने कहा, “सेनको भारत का एक अत्यंत सम्मानित और पारंपरिक ब्रांड है, जिसने देश के विभिन्न हिस्सों में अपनी मजबूत उपस्थिति बनाई है। आईएजईएस ढांचे के साथ इस ब्रांड का जुड़ना पूरे स्वर्ण उद्योग के लिए एक स्पष्ट संदेश देता है। यह पारदर्शिता, कार्य में ईमानदारी और ग्राहक-अनुकूल मानकों के महत्व को रेखांकित करता है, जो इस व्यवसाय की औपचारिकता और जवाबदेही के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। व्यवसाय के हर चरण में आईएजईएस के आदर्श नियमों का पालन करके स्वर्ण उद्योग दीर्घकालिक विश्वसनीयता का निर्माण कर रहा है, जो इस क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय मानकों के समकक्ष बनाएगा।”
वर्तमान में आईएजईएस ‘पहला चेक आईएजईएस’ शीर्षक से एक देशव्यापी उपभोक्ता जागरूकता अभियान चला रहा है, जिसके माध्यम से उपभोक्ताओं को अपने स्वर्ण विक्रेता का चयन करने से पहले हमेशा आईएजईएस मान्यता की जांच करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।









