सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी महकमा अंतर्गत खोरीबाड़ी भारत-नेपाल सीमा के पानीटंकी संलग्न रामधनजोत क्षेत्र में खोरीबाड़ी थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार रात एशियन हाईवे-२ पर छापेमारी कर एक आरोपी को २०४ ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मालदा के कालियाचक निवासी मोहम्मद रफीकुल के रूप में हुई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, बरामद मादक पदार्थ को काले प्लास्टिक में लिपटे दो डिब्बों में छिपाकर रखा गया था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मालदा से लाई गई यह ब्राउन शुगर सीमा क्षेत्र में सप्लाई करने के उद्देश्य से लाई जा रही थी। खोरीबाड़ी थाना पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।










