भारत-नेपाल बॉर्डर व नेपाल में होने वाले चुनाव के मुद्दों पर विराटनगर में जिला समन्वय समिति की बैठक

IMG-20260219-WA0087

विराटनगर: गुरुवार को भारत-नेपाल सीमा से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर जिला समन्वय समिति की विराटनगर (मोरंग, नेपाल) में आयोजित हुई। बैठक में सीमा प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था तथा समन्वय से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में अररिया के जिलाधिकारी विनोद दूहन, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार तथा सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के कमांडेंट सहित दोनों देशों के संबंधित पदाधिकारियों में मोरंग के जिला धिकारी युवराज कटेल,झापा किशनगंज ,सुनसरी सुपौल के जिलाधिकारियों ने भी भाग लिया। अधिकारियों ने सीमा पर बेहतर समन्वय और समस्याओं के समाधान को लेकर आवश्यक सुझाव साझा किए।
बैठक का उद्देश्य भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में आपसी सहयोग को मजबूत करना और लंबित मुद्दों के समाधान की दिशा में संयुक्त पहल को आगे बढ़ाना बताया गया।
वही नेपाल में आगामी दिनों होने वाले चुनाव से ७२ घंटे पूर्व सीमा सील करने का निर्णय ।
चुनाव के समय सीमा सामाजिक तत्व एवं घुसपैठियों जैसी मुद्दों और सीमावर्ती क्षेत्रों में संयुक्त गश्ती करने का निर्णय लिया गया।
अपराध नियंत्रण को लेकर सीमा से नागरिक प्रवेश के जांच , मादक पदार्थ, जाली नोट ,अवैध हथियार, सहित अन्य तस्करी पर रोक लगाना साथ ही बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अवैध गतिविधियों के संबंध में सूचना आदान-प्रदान कर चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपूर्ण करने पर विचार विमर्श हुआ।

About Author

Advertisement