भारत-नेपाल ऊर्जा सहयोग को नई दिशा

IMG-20250423-WA0007

मंत्रियों की बैठक में अहम समझौता पत्र पर हस्ताक्षर

काठमांडू: भारत के केंद्रीय ऊर्जा एवं आवास मामिला मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने नेपाल के ऊर्जा, जलस्रोत एवं सिँचाइ मंत्री श्री दीपक खड्का के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान दोनों देशों के बीच ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा हुई। बैठक में जलविद्युत परियोजनाओं, नई प्रसारण लाइनों और विद्युत व्यापार जैसे मुद्दों पर व्यापक समीक्षा की गई।
इस अवसर पर पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) और नेपाल विद्युत प्राधिकरण (NEA) के बीच दो ४०० केवी ट्रांसमिशन कॉरिडोर के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता पत्र (MoU) पर हस्ताक्षर भी किए गए। यह कदम दोनों देशों के बीच ऊर्जा व्यापार और ग्रिड कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगा।
यह बैठक भारत-नेपाल के बीच दशकों पुराने मैत्रीपूर्ण संबंधों और ऊर्जा क्षेत्र में साझेदारी को और गहरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं l

About Author

Advertisement