भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बंगाल सांसदों के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात

FB_IMG_1770198032910

नई दिल्ली: दार्जिलिंग लोकसभा सांसद राजू बिष्ट ने कल राज्य अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य के नेतृत्व में भाजपा बंगाल संसदीय प्रतिनिधि दल के साथ मिलकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तथा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात में हिस्सा लिया।
सांसद बिष्ट ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि इस बैठक के दौरान संगठनात्मक विषयों, वर्तमान में चल रहे जनसंपर्क कार्यक्रमों और आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

साथ ही इस बैठक में भाजपा पश्चिम बंगाल के सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसद उपस्थित रहे।

About Author

Advertisement