भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस, ‘राष्ट्र प्रथम’ संकल्प दोहराने का आह्वान

others_0_4_8

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज अपना स्थापना दिवस मनाया। पार्टी की स्थापना ६ अप्रैल १९८० को हुई थी।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। देशभर में पार्टी की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस अवसर पर नितिन नवीन ने अपने ‘एक्स’ खाते पर एक वीडियो संदेश साझा करते हुए विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के समर्पित कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जनसंघ काल से लेकर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने तक की यह यात्रा असंख्य कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और बलिदान का परिणाम है।
उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के ‘अंत्योदय’ के विचार को स्मरण करते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह सपना धरातल पर साकार हो रहा है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प को पुनः दोहराने और ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए पूर्ण ऊर्जा के साथ जुटने का आह्वान किया।
स्थापना दिवस के अवसर पर शिवराज सिंह चौहान, जेपी नड्डा, किरण रिजिजू, राजनाथ सिंह सहित अन्य नेताओं ने भी शुभकामनाएं दीं।
इसी प्रकार योगी आदित्यनाथ सहित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी पार्टी के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए ‘राष्ट्र प्रथम’ की विचारधारा और ‘अंत्योदय’ के लक्ष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

About Author

Advertisement