गांगटोक: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता नेतृत्व वाली प्रतिनिधि टीम और पीएचई विभाग के सचिव की अगुवाई में उच्च अधिकारियों के बीच आज गांगटोक में उच्च-स्तरीय बैठक हुई।
भाजपा की टीम में प्रवक्ता साङ्गे ग्याछो भोटिया, प्रदेश सचिव साङ्गे पल्जर, एसटी मोर्चा राज्य अध्यक्ष कर्म सोनाम भोटिया, गांगटोक जिला कोषाध्यक्ष जिग्मे लाचेनपा और मण्डल अध्यक्ष राजेन तामाङ शामिल थे। पीएचई विभाग से सचिव सैलेन्द्र शर्मा, प्रधान मुख्य अभियंता संजीव राई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य एजेंडा गांगटोक के नागरिकों को वर्षों से भुगतना पड़ रहे गंभीर और दीर्घकालीन पानी की कमी के मुद्दे पर विभागीय जवाबदेही सुनिश्चित करना था।
पीएचई विभाग के अधिकारीयों ने समस्या की गंभीरता स्वीकार की और कार्य की कठिनाई तथा स्थल विशेष चुनौतियों को मुख्य अवरोध के रूप में बताया। वहीं, भाजपा ने निरंतर और पर्याप्त पानी आपूर्ति सरकार द्वारा सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
जवाब में पीएचई विभाग ने कहा कि २४×७ पानी उपलब्ध कराना उनका प्रमुख उद्देश्य है और इस लक्ष्य के लिए महत्वपूर्ण प्रयास जारी हैं।









