बेटा मर रहा है मां उसे बचाने के बदले कर रही है डांस: सौमिक भट्टाचार्य

IMG-20251006-WA0112

सिलीगुड़ी: राज्यसभा सांसद सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सौमिक भट्टाचार्य उत्तर बंगाल प्राकृतिक आपदा में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। आज वे उत्तर बंगाल दौरे पर कोलकोता से बागडोगरा एयरपोर्ट पर पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए भट्टाचार्य ने सीधे राज्य सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि उत्तर बंगाल के बेटें प्राकृतिक आपदा में दम तोड़ रहे है और मां उन्हें देखने के बदले डांस कर रही है। वे यही नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि आज दक्षिण
बंगाल की तरह उत्तर बंगाल में भी बालू और पत्थर माफिया सक्रिय है। नदियों का उल्लंघन किया जा रहा है, नियमों और कानूनों का उल्लंघन किया जा रहा है। इस आपदा को लेकर पीएम, राष्ट्रपति, गृहमंत्री समेत भाजपा शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार नजर रख रहे है। सांसद विधायक सभी अपने-अपने क्षेत्र में पीड़ितों के पास पहुंच रहे है। राष्ट्रीय आपदा की बात की जा रही है लेकिन सवाल यह उठता है कि राज्य सरकार ने अबतक इसे राज्य आपदा क्यों नहीं घोषित किया। मुआवजा की बात कही गई परन्तु राशि नहीं घोषित की गई। उन्होंने कहा कि हम सांसदों और विधायकों के साथ कार्यकर्ताओं से पूरे आपदा पर चर्चा करेंगे। केंद्रीय एजेंसियों की टीम से भी बात होगी? उन्होंने कहा कि देखिए मैडम आ रही है क्या क्या करती है।

About Author

Advertisement