बुर्ज २६ में सिक्किम के धावकों का शानदार प्रदर्शन

Screenshot_20260129_231058_Google

पुणे: पुणे में आयोजित प्रतिष्ठित ट्रेल रनिंग प्रतियोगिता ‘बुर्ज २६’ में सिक्किम के धावकों ने शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में सिक्किम की ट्रेल रनर शांति राय ने १०० किलोमीटर की दौड़ में पहला स्थान हासिल किया।
इसके अलावा, अन्य सिक्किमी धावक पेम्बा छिरिंग शेरपा ५० किलोमीटर की दौड़ में तीसरे स्थान पर रहे। ये दोनों धावक सिक्किम के प्रसिद्ध धावक हैं और ‘मैरेथन मैन’ के रूप में प्रसिद्ध अमर सुब्बा के शिष्य हैं।
इंटरनेशनल ट्रेल रनिंग एसोसिएशन (आईटीआरए) और (युटीएमबी)अल्ट्रा–ट्रेल द मोन्ट–ब्लांक के सहयोग से आयोजित बुर्ज २६ प्रतियोगिता में भारत समेत विभिन्न देशों के अनुभवी धावकों ने भाग लिया।
सिक्किम के धावकों की इस उपलब्धि को राज्य में बढ़ती ट्रेल रनिंग संस्कृति के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। प्रशिक्षक अमर सुब्बा के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास और अनुशासन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने की क्षमता विकसित करने में मदद की है, ऐसा खिलाड़ियों ने बताया।

About Author

Advertisement