बारबिशा में बीजेपी की जनसभा शुक्रवार को

51WlNGTsNFL

कामाख्यागुड़ी: शुक्रवार को कुमारग्राम प्रखंड के बारबिशा क्षेत्र में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा के अवसर पर एक जनसभा आयोजित की जाएगी। इस जनसभा को सफल बनाने के लिए दल के नेता और कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार तैयारी चल रही है। बीजेपी के कुमारग्राम विधान सभा संयोजक विजय बरुआ ने यह जानकारी दी।
दल के नेता विजय बरुआ ने बताया कि बारबिशा के विवेकानंद क्लब के खेल मैदान में शुक्रवार को जनसभा आयोजित होगी। कुमारग्राम विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न इलाकों से बीजेपी के कार्यकर्ता और समर्थक इस सभा में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। परिवर्तन यात्रा को ध्यान में रखते हुए ही इस जनसभा का आयोजन किया जा रहा है।

About Author

Advertisement