सिलीगुड़ी: बायोकेमिक चिकित्सक संघ भारत की सिलीगुड़ी शाखा के पहल पर तीनबत्ती मोड़ स्थित आर.एस. भवन में आयोजित पश्चिम बंगाल के पाँचवें वार्षिक राज्य सम्मेलन में सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर गौतम देव ने सहभागिता की। कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी तथा संबंधित क्षेत्र के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।
सम्मेलन के दौरान बायोकेमिक उपचार पद्धति के महत्व, इसके विस्तार तथा आम लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच को और मजबूत बनाने के विषय पर विस्तृत चर्चा की गई, ऐसा मेयर ने बताया। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में भाग लेने वालों ने बायोकेमिक चिकित्सा के प्रसार, चिकित्सकों के बीच समन्वय बढ़ाने तथा भविष्य के कार्यक्रमों को लेकर भी विचार-विमर्श किया।









