बांग्लादेश भारत में मैच नहीं खेलना चाहता, पीसीबी ने आईसीसी को क्यों लिखी चिट्ठी?

IMG-20260121-WA0105

ढाका: टी२० वर्ल्ड कप के मैच भारत में न खेलने की बांग्लादेश की इच्छा का पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने समर्थन किया है।
पीसीबी ने आईसीसी को पत्र लिखकर अपना समर्थन ज़ाहिर किया।
क्षेत्रीय राजनीतिक स्थिति का हवाला देते हुए पीसीबी ने कहा कि बांग्लादेश टीम का इस समय भारत में न खेलने का निर्णय तर्कसंगत है। इस पत्र की एक प्रति आईसीसी बोर्ड के सदस्यों को भी भेजी गई है।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) सुरक्षा कारणों से बांग्लादेश के मैचों का आयोजन श्रीलंका में करवाना चाहता है।
हालांकि, आईसीसी का रुख़ नहीं बदला है।
श्रीलंका और भारत के संयुक्त मेजबान होने के बावजूद, आईसीसी ने अभी तक बांग्लादेश को श्रीलंका में खेलने की अनुमति नहीं दी है।
उसने पिछले सप्ताह बीसीबी के साथ हुई बैठक में भी अपना यह रुख़ स्पष्ट किया।
बीबीसी के मुताबिक बांग्लादेश के टी२० कप्तान लिटन दास ने २०२६ टी२० विश्व कप में बांग्लादेश की भागीदारी को लेकर अनिश्चितता स्वीकार की है।
उन्होंने कहा कि यह अनिश्चितता इसलिए पैदा हुई है क्योंकि आईसीसी ने अभी तक आयोजन स्थल पर अंतिम निर्णय नहीं लिया है।
ग़ौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पिछले दिनों एक बड़ा फ़ैसला करते हुए बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफ़िज़ुर रहमान को आईपीएल की कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम से बाहर करने का आदेश दिया था।
इसके बाद दोनों देशों के बीच पहले से चल रहा तनाव और बढ़ गया।

About Author

Advertisement