बदहजमी से बचें, कोल्ड ड्रिंक्स की जगह पिएं ये हेल्दी ड्रिंक्स

212

नीरू गौतम

बहुत से लोग ऑयली और स्पाइसी खाना खाने के बाद बदहजमी से बचने के लिए कोल्ड ड्रिंक्स पीते हैं। इससे कुछ समय के लिए आराम मिलता है लेकिन यह आदत सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए कोल्ड ड्रिंक्स की जगह कुछ हेल्दी ड्रिंक्स पर भरोसा करें ताकि बदहजमी की दिक्कतों से बचा जा सके।
अदरक का जूस:
अदरक गैस-एसिडिटी की दिक्कतों से बचने में मदद कर सकता है। ऑयली और स्पाइसी खाना खाने के बाद आप अदरक का जूस पी सकते हैं। अदरक का एक टुकड़ा पीसकर उसका जूस निकाल लें। आप इसमें नींबू का रस मिला सकते हैं। इसके अलावा, एक कप पानी में पिसा हुआ अदरक का एक टुकड़ा डालकर अच्छी तरह उबालें। यह अदरक की चाय भी बदहजमी की दिक्कतों से राहत दिलाने में मददगार है।
सौंफ की चाय:
सौंफ का भिगोया हुआ पानी भी डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए फायदेमंद होता है। जिससे बदहजमी से राहत मिल सकती है। रात को एक गिलास पानी में दो चम्मच सौंफ भिगो दें। अगली सुबह खाली पेट इसे पिएं। आप दो कप पानी में दो चम्मच सौंफ उबालकर भी पी सकते हैं।
जीरा-पानी:
१ बड़ा चम्मच जीरा रात भर १ गिलास पानी में भिगो दें। अगली सुबह खाली पेट इसे पी लें। अगर आपके पास समय है तो २ गिलास पानी में जीरा डालकर दस मिनट तक उबालें। फिर इसे पी लें। गुनगुना पानी पिएं। इससे आपको अपच से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी।

About Author

Advertisement