बजट के बाद शुभंकर सेन की प्रतिक्रिया

100512.Mr.-Suvankar-Sen-Executive-Director-Senco-Gold--Diamonds

कोलकाता: बजट के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स के एमडी और सीईओ शुभंकर सेन ने कहा कि सरकार ने अर्थव्यवस्था के भविष्य की वृद्धि पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक अत्यंत संतुलित और रणनीतिक दीर्घकालिक आत्मनिर्भर बजट पेश किया है।
उन्होंने कहा कि इस बजट में निर्यात–आयात, विज्ञान और अनुसंधान, रक्षा, एआई और प्रौद्योगिकी, टियर–२, ३ और ४ शहरों व कस्बों का विकास, बुनियादी ढांचा, आपूर्ति श्रृंखला, सतत विकास, पर्यटन व यात्रा, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य सुधार, इन सभी क्षेत्रों को प्रभावी ढंग से कवर किया गया है, जो आर्थिक वृद्धि, उपभोग और वित्तीय संतुलन को आगे बढ़ाएगा।
शुभंकर सेन ने आगे कहा कि भारत को दीर्घकालिक, टिकाऊ और प्रौद्योगिकी–आधारित विकास की दिशा में कदम बढ़ाने की आवश्यकता है, और इस बजट में मानव संसाधन, सामाजिक विकास और भविष्य की तकनीकों के साथ इन क्षेत्रों का संतुलित समावेश किया गया है। साथ ही, व्यापार करने में आसानी पर भी विशेष जोर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि इतने संतुलित बजट के लिए ज्वेलरी उद्योग की ओर से सरकार के प्रति पूर्ण आभार व्यक्त किया जाता है।

About Author

Advertisement