बंगाल सरकार के ख़िलाफ़ अमित शाह का आरोप-पत्र, सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल

amit-shah

कोलकाता: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ ‘आरोपपत्र’ जारी करते हुए चुनावी माहौल को गरमा दिया है।
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव केवल राज्य ही नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण हैं।
अमित शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनके शासन में बंगाल घुसपैठ, तुष्टीकरण की राजनीति और सीमा असुरक्षा का केंद्र बन गया है। उन्होंने यह भी कहा कि ममता बनर्जी “विक्टिम कार्ड” की राजनीति करती हैं।
मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण का विरोध करने पर उन्होंने तृणमूल कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि यह कदम अल्पसंख्यक वोट बैंक को बचाने के लिए उठाया जा रहा है।
उन्होंने दावा किया कि असम में उनकी पार्टी की सरकार आने के बाद घुसपैठ लगभग खत्म हो गई, लेकिन अब पश्चिम बंगाल घुसपैठ का प्रमुख मार्ग बन गया है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
अमित शाह ने सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा पर भी चिंता जताई और आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने सीमा पर बाड़ लगाने के लिए जमीन उपलब्ध नहीं कराई।
उन्होंने वादा किया कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो ४५ दिनों के भीतर सीमा पर बाड़ लगाने के लिए जमीन उपलब्ध कराई जाएगी और अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About Author

Advertisement