काेलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तैयारी पूरी हो गई है। चुनाव आयोग ने १५ मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। इस बार मतदान दो चरणों में होगा — पहले चरण में २३ अप्रैल और दूसरे चरण में २९ अप्रैल को वोटिंग होगी। नतीजों का ऐलान ४ मई को किया जाएगा।
मैट्रिज़-आईएएनएस द्वारा कराए गए ओपिनियन पोल के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस को १५५-१७० सीटें मिलने की संभावना है, जबकि भारतीय जनता पार्टी को १००-११५ सीटें मिल सकती हैं। अन्य दलों का प्रदर्शन सीमित रहने का अनुमान है।
ममता बनर्जी २०११ से लगातार सत्ता में हैं। पिछले चुनाव २०२१ में टीएमसी ने २१३ सीटों पर जीत दर्ज की थी। बीजेपी का प्रदर्शन २०२१ में बेहतर हुआ, लेकिन सत्ता हासिल करने के लिए पर्याप्त नहीं था।








