बंगाल चुनाव से पहले प्रशासनिक फेरबदल, हलचल तेज

750446-nabanna

कोलकाताः पश्चिम बंगाल में बुधवार को निर्वाचन आयोग ने वरिष्ठ अधिकारियों के बड़े प्रशासनिक फेरबदल की घोषणा की। आयोग ने १३ आईएएस अधिकारियों को जिलाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन अधिकारी (डीएम-सह-डीईओ के रूप में और ५ आईपीएस अधिकारियों को उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) के रूप में नियुक्त किया।
जिलाधिकारी बनने वाले अधिकारी जिला स्तर पर चुनाव प्रबंधन और निगरानी की जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रमुख नियुक्तियों में शामिल हैं: जितिन यादव (कूच बिहार), संदीप घोष (जलपाईगुड़ी), विवेक कुमार (उत्तर दिनाजपुर), रजनवीर सिंह कपूर (मालदा), आर अर्जुन (मुर्शिदाबाद)।
अन्य जिलाधिकारी नियुक्तियां: श्रीकांत पल्ली (नादिया), स्वेता अग्रवाल (पूर्वी बर्दवान), शिल्पा गोरिसरिया (उत्तर २४ परगना), अभिषेक कुमार तिवारी (दक्षिण २४ परगना), हरिशंकर पणिक्कर (दार्जिलिंग), टी बालासुब्रमण्यम (अलीपुरद्वार)।
कोलकाता नगर निगम में स्मिता पांडे को नगर आयुक्त और कोलकाता उत्तर की डीईओ नियुक्त किया गया है, जबकि रणधीर कुमार कोलकाता दक्षिण के डीईओ बने हैं।
पांच आईपीएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है: राठौड़ अमितकुमार भरत (रायगंज रेंज), अजीत सिंह यादव (मुर्शिदाबाद), श्रीहरि पांडे (बर्दवान), कंकर प्रसाद बरुई (प्रेसिडेंसी रेंज), अंजलि सिंह (जलपाईगुड़ी)।
निर्वाचन आयोग ने कहा कि ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी और अधिकारियों को १९ मार्च दोपहर ३ बजे तक कार्यभार ग्रहण करने की रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। आयोग ने स्पष्ट किया कि ये अधिकारी निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

About Author

Advertisement