प्रधानमंत्री द्वारा जयललिता को श्रद्धा-सुमन अर्पित

27_NDC_Meeting_27_12_Del

नई दिल्ली: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जयललिता की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।
इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री ने कहा कि अपने करिश्माई नेतृत्व और उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता के कारण जयललिता ने असंख्य लोगों के हृदय और मन में विशेष स्थान बनाया है।
उन्होंने यह भी कहा कि जयललिता का जीवन अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प से परिपूर्ण था। तमिलनाडु राज्य की मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास पर विशेष जोर देते हुए कल्याणकारी सुशासन को आगे बढ़ाया।
अंत में प्रधानमंत्री ने कहा कि जयललिता जहां दयालु थीं, वहीं वे दृढ़ निर्णय लेने में भी सक्षम नेता थीं। उनके साथ हुई अपनी मुलाकातों और संवादों को वे अत्यंत प्रसन्नता के साथ स्मरण करते हैं।

About Author

Advertisement