पुणे में प्रवासी मजदूर की हत्या पर ममता बनर्जी का आक्रोश, ‘घृणा अपराध’ का आरोप

127850775

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महाराष्ट्र के पुणे में पुरुलिया जिले के बंडवान निवासी २४ वर्षीय प्रवासी मजदूर सुखेन महतो की दर्दनाक हत्या पर गहरा आक्रोश और शोक व्यक्त किया है। सुखेन अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे।
मुख्यमंत्री ने इस घटना को “क्रूर और अमानवीय” बताते हुए कहा कि वह इस निर्मम हत्या से “स्तब्ध, आक्रोशित और शब्दों से परे व्यथित” हैं। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि सुखेन को उसकी भाषा, पहचान और मूल निवास के कारण निशाना बनाया गया, जो सीधे तौर पर “घृणा अपराध” की श्रेणी में आता है।
उन्होंने कहा कि यह घटना उस खतरनाक माहौल का परिणाम है, जहां क्षेत्रीय विद्वेष और ज़ेनोफोबिया को बढ़ावा दिया जा रहा है और निर्दोष लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है।
साथ ही उन्होंने सुखेन महतो के परिवार को आश्वस्त किया कि इस दुख की घड़ी में पूरा बंगाल उनके साथ खड़ा है और न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा।

About Author

Advertisement