पाकिस्तान: पंजाब में आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक महीने में ३६ आतंकी गिरफ्तार

What-are-my-Rights-when-I-am-Under-Arrest

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले एक महीने में ३६ आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पंजाब के आतंकवाद निरोधी विभाग (सीटीडी) ने शनिवार को दी।
सीटीडी के अनुसार, गिरफ्तार आतंकवादियों में प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के सदस्य भी शामिल हैं। ये लोग प्रांत के विभिन्न शहरों में महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे।
फैसलाबाद और झेलम में बड़े आतंकी हमलों की योजना को नाकाम किया गया। इस दौरान दो खतरनाक आतंकियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से भारी मात्रा में हथियार व विस्फोटक बरामद किए गए।
एजेंसियों ने खुफिया जानकारी के आधार पर ३६६ अभियान चलाए और ३३८ संदिग्धों से पूछताछ की। गिरफ्तार आतंकियों के पास से विस्फोटक सामग्री, डेटोनेटर, फ्यूज वायर और आईईडी बम भी बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार आतंकवादियों के खिलाफ मामले दर्ज कर जांच जारी है। अधिकारियों ने इसे आतंकवाद के खिलाफ बड़ी सफलता बताया है।

About Author

Advertisement