पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सांसद विष्ट की गहन चर्चा

IMG-20260118-WA0035

दार्जिलिंग: दार्जिलिंग लोकसभा सांसद राजू विष्ट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव एवं पश्चिम बंगाल प्रभारी श्री सुनील बंसल की अध्यक्षता में आयोजित दार्जिलिंग जिला संगठनात्मक बैठक में शामिल हुए।
सोशल मीडिया के माध्यम से सांसद विष्ट ने बताया कि बैठक में क्षेत्र से जुड़े वर्तमान राजनीतिक मुद्दों, भाजपा के चल रहे जनसंपर्क कार्यक्रमों और संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही श्री बंसल के मार्गदर्शन में जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत करने, जनसंपर्क को अधिक प्रभावी बनाने तथा आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से जुड़े मुद्दों पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया।

About Author

Advertisement