कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा का सत्र समाप्त हो चुका है और अब राज्यसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर हलचल तेज हो गई है। इस वर्ष अप्रैल में राज्यसभा की कुल ३७ सीटों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, जिनमें से बंगाल की पांच सीटें शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस से सुब्रत बक्सी, साकेत गोखले और ऋतब्रत बंद्योपाध्याय का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। चूंकि मौसम नूर ने इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हो गई हैं, इसलिए उनकी सीट पहले से ही खाली है। इसके अलावा, माकपा से विकास रंजन भट्टाचार्य का कार्यकाल भी अप्रैल में खत्म हो रहा है।
विधानसभा सचिवालय के सूत्रों के अनुसार, चुनाव आयोग द्वारा मतदान की तारीख की घोषणा होते ही विधानसभा अधिकारी चुनाव की तैयारियों में जुट जाएंगे।










