काेचबिहार: पश्चिम बंगाल नस्यशेख विकास परिषद का जिला सम्मेलन आयोजित किया गया। रविवार को काेचबिहार शहर के रेडक्रॉस सोसाइटी हॉल में यह सम्मेलन संपन्न हुआ।
सम्मेलन में काेचबिहार बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता अब्दुल जलील अहमद, संगठन की केंद्रीय समिति के अध्यक्ष बजले रहमान, केंद्रीय समिति के सचिव नासिर उद्दीन अहमद, जिला सचिव आबेद अली मिया, जाफर नूरे सादिक और वाहिद खंदकार उपस्थित थे। इस सभा की अध्यक्षता गुलाम मुस्तफा ने की।
बैठक में संगठनात्मक विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के साथ-साथ भूमिपुत्र की मान्यता, ओबीसी-सी श्रेणी में १० प्रतिशत आरक्षण, संगठन से ही किसी व्यक्ति को बोर्ड का चेयरमैन बनाए जाने, कामतापुरी भाषा की मान्यता के साथ-साथ एसआईआर को लेकर आम लोगों को जिस तरह से परेशान किया जा रहा है, इन सभी विषयों पर चर्चा हुई। इस दिन के सम्मेलन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।









