“परीक्षा पे चर्चा २०२६” का नवाँ संस्करण आगामी फरवरी के पहले सप्ताह में आयोजित होगा

Pariksha-Pe-Charcha-2026-

नई दिल्ली: “परीक्षा पे चर्चा” का नवाँ संस्करण फरवरी २०२६ के पहले सप्ताह में देशभर के छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को एकत्रित करते हुए परीक्षा और अंक के बाद के जीवन पर व्यापक चर्चा का अवसर प्रदान करने के लिए तैयार है।
इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। “परीक्षा पे चर्चा” छात्रों में परीक्षा तनाव को कम करने, शिक्षा और मूल्यांकन के प्रति सकारात्मक और आत्मविश्वासी दृष्टिकोण विकसित करने में सहायक भूमिका निभाता है।
प्रत्येक वर्ष इस कार्यक्रम में सहभागिता की संख्या में वृद्धि देखी गई है। २०२६ के संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, देशभर के छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से ६ करोड़ से अधिक सहभागिता दर्ज की गई है।
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देशभर के छात्रों के साथ इस संवाद में साझा किए जाने वाले अनुभव और सुझावों से छात्र, अभिभावक और शिक्षक भी लाभान्वित होंगे, ऐसा विश्वास है।

About Author

Advertisement