पंजाब में आईएसआई समर्थित आतंकी समूह का भंडाफोड़, हथियार बरामद

Screenshot_20260314_190629_Chrome

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में आईएसआई समर्थित आतंकी और सीमा पार हतियार तस्करी करने वाले समूह का भंडाफोड़ किया है। दो आरोपी महावीर उर्फ काका और मनप्रीत उर्फ मनी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने उनके पास से राइफल, दो मैगजीन और ३६ जिंदा कारतूस बरामद किए। इसके अलावा तीन अत्याधुनिक पिस्टल भी जब्त किए गए।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया के जरिए विदेश में बैठे मास्टरमाइंड गोपी नवाशेहरिया और जस्सी कुलाम के संपर्क में थे। ये दोनों प्रतिबंधित आतंकी संगठन से जुड़े बताए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी विदेशी हैंडलर्स के निर्देश पर विस्फोटक और हैंड ग्रेनेड की खेप हासिल कर रहे थे। इनमें से एक विस्फोटक का इस्तेमाल १ जनवरी २०२६ को नालागढ़ पुलिस स्टेशन पर हमले में किया गया।
पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि पूरे नेटवर्क का पता लगाने और इसे पूरी तरह खत्म करने के लिए जांच जारी है। पुलिस ने आतंकवाद, अवैध हथियार तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ कड़ी नीति अपनाने की बात दोहराई।

About Author

Advertisement