नेपाल चुनाव: मतगणना में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ७० सीटों पर आगे

IMG-20260306-WA0065

नेत्र विक्रम बिमली

झापा: निर्वाचन आयोग नेपाल के अनुसार, प्रतिनिधि सभा चुनाव की जारी मतगणना में राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी ७० निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रही है।
आयोग के मुताबिक, जिन ९४ निर्वाचन क्षेत्रों में मतों की गिनती जारी है, वहाँ दोपहर २ बजे तक नेपाली कांग्रेस, नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एमाले) और नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी छह-छह स्थानों पर आगे हैं।
इसके अलावा राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी, प्रगतिशील लोकतान्त्रिक पार्टी और श्रम संस्कृति पार्टी एक-एक सीट पर आगे चल रही हैं। एक स्वतंत्र उम्मीदवार भी एक स्थान पर बढ़त बनाए हुए है।
इस बीच अब तक दो उम्मीदवारों की जीत की घोषणा हो चुकी है। रञ्जु दर्शना ने काठमांडू निर्वाचन क्षेत्र नं १ से १५,४५५ मत प्राप्त कर जीत दर्ज की है। वहीं योगेश गौचन थकाली ने मुस्ताङ से ३,३०७ मतों के साथ जीत हासिल की है।
मतगणना अभी भी जारी है और अंतिम परिणाम आने में कुछ समय लग सकता है।

About Author

Advertisement